समन्वय बना कर अभियान को सफल बनायें : एडीजे

व्यवहार न्यायालय परिसर से एलइडी जागरूकता रथ रवाना

सिमडेगा. झालसा के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर से एलइडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. रथ को एडीजे नरंजन सिंह, सीजेएम नताशा बारला, एसडीजेएम सुम्मी बीणा होरो, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर एडीजे नरंजन सिंह ने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक न्याय और उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. कहा कि विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बना कर अभियान को सफल बनाने की अपील की. डालसा सचिव मरियम हेमरोम ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 90 दिवसीय यह कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है. इसके तहत एलइडी जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को विभिन्न कानूनों, सरकारी योजनाओं, नालसा की सेवाओं तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया जायेगा. रथ में प्रदर्शित वीडियो एवं संदेशों के जरिये आमजन तक सरल और प्रभावी ढंग से जानकारी पहुंचायी जायेगी. जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. मौके पर डिप्टी एलएडीएस ब्रिखभान अग्रवाल, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, अधिवक्ता बसंत कुमार, शिव प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >