जनता दरबार में लगा सुनीं आमलोगों की समस्याएं

जनता दरबार में लगा सुनीं आमलोगों की समस्याएं

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों व आम नागरिकों की समस्याएं सुन संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिये. जनता दरबार में जमीन विवाद, सीएनटी एक्ट से संबंधित भूमि जांच, अवैध कब्जा मुक्त कराने, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत नहीं होने, प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त भुगतान, वृद्धा पेंशन व पारिवारिक पेंशन भुगतान, मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने, स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने, अनुकंपा नियुक्ति, विद्यालय शुल्क माफी, नया चापाकल एवं बोरिंग लगाने, पानी मोटर उपलब्ध कराने तथा बिजली तार कट जाने से ट्रांसफार्मर से पुनः जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा उग्रवादी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने व आजीविका सहायता प्रदान करने, बिजली की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के आश्रितों को लाभ दिलाने तथा किनबिरा मांझाटोली में चापाकल स्थापना से संबंधित मामले भी जनता दरबार में उठाये गये. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को इसकी सूचना भी उपलब्ध करायें. मौके पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >