झारखंड में चौपट हो चुकी है विधि व्यवस्था : मंडल अध्यक्ष

भाजपा बीरू मंडल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सिमडेगा. भाजपा बीरू मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान व पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में क्षेत्र में उत्पन्न गंभीर पेयजल संकट व राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. मंडल अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है. राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा खतरे में है तथा लोकतंत्र कमजोर होता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह दूर हो चुकी है और केवल राज्य को लूटने में लगी है. बैठक में निर्णय लिया गया कि जनसमस्याओं व राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में सिमडेगा में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में बीरू मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. साथ ही 16 व 17 मई को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कमला कुमारी, प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता पिंकी प्रसाद, पूर्व मंत्री तुलसी साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह, मंडल महामंत्री मनोज बड़ाइक, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम दास, रामजीत सिंह, नवल सिंह, मंडल मंत्री बजरंग गुप्ता, मुखिया गंगाधर लोहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना देवी, महिला मोर्चा महामंत्री अश्रिता देवी, पंचायत संयोजक रेशमा देवी, गणेश रावत, रामू गोसाई, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलाल नायक, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फलिंद्र खेरवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिंज, बूथ अध्यक्ष देवकरण नगेसिया, मनबोध प्रधान, तरुण मांझी, फूलचंद पातर, डमरूधर प्रधान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >