जलडेगा-प्रखंड के ओड़गा बाजार टांड़ मैदान में ऑटोनोमस पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी उपस्थित थे. विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की. फाइनल मुकाबला लाथारकोचा ओड़गा और सारुबहार के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. कड़े मुकाबले में लाथारकोचा ओड़गा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया.
विजेता टीम लाथार कोचा ओड़गा को 27 हजार रुपये, उपविजेता सारुबहार को 18 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रही रेलवे स्टेशन ओड़गा टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर और पुष्पमाला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया.
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हॉकी के प्रति युवाओं में गजब का उत्साह है. ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है.
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुशील खड़िया, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कोंगड़ी, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया, पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा, ओड़गा मुखिया मुकुट समाज, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार महतो, कमेटी के अध्यक्ष नीरज जोजो, सचिन नेल्सन जोजो, रवि गोप, संजय कुल्ला, असीम जोजो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
