पतिअंमबा में निकाली गयी कलश यात्रा, रविवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा

जलडेगा के पतिअंमबा में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

जलडेगा : प्रखंड के पतिअंमबा गांव में स्वर्गीय दिलीप साहु के स्मृति में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर का शुक्रवार को गुंबद भराई के साथ शनिवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पुरोहित पंडित जगन्नाथ पंडा, लखेश्वर पंडा,मानस पंडा, रंजीत पंडा आदि पुरोहितों की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एडेगा स्थित तुरतरिया नाला से कलश में जल भरकर जय श्री राम,राधे राधे, जय श्री कृष्णा सहित विभिन्न जयघोष के साथ विभिन्न रास्तों से होकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया.

रविवार को नवनिर्मित मंदिर में श्री राधा कृष्ण,मां दुर्गा,नव ग्रहों सहित अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. सोमवार को पुर्णाहति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. इस मौके पर अविनाश साहु, मल्लिका साहु,विक्रम साहु, गीता रानी साहु, विद्याधर साहु, आलोक साहु, जगदीश साहु, जितेंद्र साहु, शैलेंद्र साहु, नरेंद्र साहु सहित पतिअंमबा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >