बानो. प्रखंड अंतर्गत सोय पंचायत के ग्राम तिनसोगड़ा माझी टोली में बारिश से जयवंत जड़िया का मिट्टी का पूरा घर अचानक गिर गया. घर गिरने से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना की सूचना मिलने पर सोय पंचायत की मुखिया सोमवारी कैथवार मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए मकान गिरने से हुए नुकसान का जायजा लिया.
उन्होंने प्रखंड प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. पीड़ित जयवंत जड़िया ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बारिश से क्षतिग्रस्त मकान के एवज में उचित मुआवजा और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है.
वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके.
