जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, भक्तों ने भगवान के बाल रूप का दर्शन किया

सिमडेगा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

फोटो फाइल: 17 एसआइएम:16-राधा-कृष्ण के रूप में बच्चे,17-फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे,18-उपस्थित अतिथि सिमडेगा. सिमडेगा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मंदिरों एवं घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की. साथ ही काफी संख्या में महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा. इस दौरान घरों में उत्सव सा माहौल देखा गया. भक्तों ने श्रीकृष्ण की पालकी सजायी. मध्य रात्रि में श्री कृष्ण के जन्म के साथ ही भक्तों ने भगवान के बाल रूप का दर्शन किया. जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शहरी क्षेत्र के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर, रामजानकी मंदिर, थाना परिसर स्थित हनुमान वाटिका, गांधी मैदान स्थित देवराहा बाबा आश्रम, ठाकुर टोली शिव मंदिर, गुलजार गली स्थित मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. महावीर मंदिर एवं राम जानकी मंदिर में आकर्षक पालकी सजायी गयी थी. जिसमें लड्डू गोपाल को स्थापित किया गया. इस अवसर पर रामजानकी मंदिर में धर्मार्थ समिति द्वारा बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बाल गोपाल कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. भाग लेने वाले सभी बच्चों को धर्मार्थ समिति सिमडेगा द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लड्डू गोपाल रूप सज्जा में वरुण जैन, मिहिका अग्रवाल, तनुज अग्रवाल , मटका बनाओ प्रतियोगिता में कोमल बंसल, नेहा अग्रवाल, अर्चिता जैन, नृत्य प्रतियोगिता में इशिता अग्रवाल, केशव मित्तल एवं तृप्ति प्रधान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.इधर कुंजनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया. मंदिर में भगवान कृष्ण की आकर्षक पालकी सजायी गयी.पुरोहित अमित मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी. पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की महा आरती हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर भजन संध्या सह रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव्, आचार्य वासुदेव गौतम,नगर संसद प्रतिनिधि सतेंद्र रोहिला,मजदूर नेता राजेश सिंह ,समिति के अध्यक्ष रामजी यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. मौके पर बाहर से आयी भजन गायिका अनुप्रिया अनिता, स्थानीय गायक वीरेंद्र मिश्रा, रवींद्र मिश्रा द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >