त्योहार के दौरान सतर्क रहेगा पुलिस प्रशासन

दिवाली व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

बानो. थाना परिसर में दिवाली व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मानव मयंक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, मुखिया सोमवारी कैथवार, मुखिया सीता कुमारी, मुखिया कृपा हेमरोम, मुखिया मिंसी लीना तिर्की उपस्थित थे. बैठक में त्योहारों को शांति व सद्भाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रशासन व नागरिकों के बीच सहयोग करने, सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने, क्षेत्र में आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी. सर्किल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें. विशेषकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी. कहा कि पर्व के दौरान कहीं भी कोई भी घटना हो, तो तुरंत थाना को सूचित करें. बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, सदर फैज अंसारी, विश्वंभर सिंह, संतोष साहू, फिरू बड़ाइक, कामेश्वर सिंह, विकास मघैया, प्रदीप कुमार सिंह, मोहन महतो, जीतवाहन सिंह, रंजीत सिंह, रंथी देवी, उदय सिंह, मोहन महतो, जीतवाहन सिंह, फैज अली अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >