बस स्टैंड का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

बस स्टैंड का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह व उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय की स्थिति समेत यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने नप प्रशासक को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का पुनर्निर्माण शीघ्र करायें. साथ ही उन्होंने बस स्टैंड के विस्तार के लिए पानी टंकी के भू-भाग का कुछ हिस्सा बस स्टैंड में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही, ताकि यात्री सुविधा में और सुधार किया जा सके. इसके बाद उपायुक्त ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए शहरी क्षेत्र में सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सिमडेगा शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर चिन्हित पार्किंग स्थलों का निर्माण और उपयोग आवश्यक है. उन्होंने ऑटो स्टैंड व टैक्सी स्टैंड का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ऑटो स्टैंड परिसर में आईटीडीए विभाग द्वारा निर्मित कियोस्क का भी जायजा लिया और उसकी मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस कियोस्क का समुचित उपयोग सुनिश्चित कर स्थानीय नागरिकों को बेहतर सेवा दी जा सकती है. उपायुक्त ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कार्य योजना पर अमल करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान नगर परिषद प्रशासक समीर बोदरा, सीटी मैनेजर आकाश डेविड सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >