मड़ुआ खेती का किया निरीक्षण, किसानों के प्रयासों की सराहना

मड़ुआ खेती का किया निरीक्षण, किसानों के प्रयासों की सराहना

सिमडेगा. जिले में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने सिमडेगा प्रखंड की बंगरू पंचायत अंतर्गत खुंटीटोली गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव में लगभग 70 किसानों द्वारा 200 एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही मड़ुआ (रागी) की खेती का अवलोकन किया. उपायुक्त ने किसानों के सामूहिक प्रयासों और खेती के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की. निरीक्षण के दौरान वे स्वयं खेत में पहुंचे और किसानों के साथ मडुवा की कटाई में भी भाग लिया. उन्होंने आसपास के तालाबों का निरीक्षण किया और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तालाबों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये. किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने झारखंड मिलेट मिशन योजना की जानकारी दी. बताया गया कि मड़ुआ की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अधिकतम पांच एकड़ तक की भूमि पर यह सहायता 15,000 रुपये तक उपलब्ध करायी जाती है. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विलसन, उप परियोजना निदेशक प्रवीण प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण कुमार, बीटीएम निलेश खलखो समेत कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >