पलायन रोकने की पहल: तमिलनाडु से लौटे युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ने का निर्देश

सिमडेगा के उप विकास आयुक्त ने बांसजोर प्रखंड का भ्रमण कर विकास योजनाओं की प्रगति जानी. प्रवासी युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़कर पलायन रोकने पर जोर दिया गया.

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

सिमडेगा. उप विकास आयुक्त सिमडेगा दीपांकर चौधरी ने गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड बांसजोर का व्यापक क्षेत्रीय भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी प्रगति की समीक्षा की. भ्रमण की शुरुआत प्रखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक से हुई. बैठक में बीडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी, मुखिया, किसान प्रतिनिधि, आकांक्षी प्रखंड फेलो समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में कृषि एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने तमिलनाडु से लौटे प्रवासी युवाओं एवं किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि दोबारा पलायन की स्थिति उत्पन्न न हो.

इसके बाद डीडीसी ने बरडेगा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध परिसंपत्तियों और आवश्यक अनुपालनों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने स्वयं एवं उपस्थित अधिकारियों के साथ केंद्र पर हीमोग्लोबिन की जांच कराकर नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सकारात्मक संदेश दिया. डीडीसी ने बांसजोर महिला उत्थान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक मंडल के साथ बैठक कर इसकी गतिविधियों, बाजार संपर्क और व्यावसायिक संभावनाओं की समीक्षा की. उन्होंने एफपीओ का टर्नओवर बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया.

साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की दिशा में योजना तैयार करने को कहा. भ्रमण के अंतिम चरण में उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तरगा का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने सीएचओ को केंद्र की आवश्यक परिसंपत्तियों और लंबित कार्यों को 10 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं सिविल सर्जन सिमडेगा एवं बीडीओ बांसजोर को एन क्यू ए एस मानकों के अनुरूप केंद्र को तैयार कराने के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यक अनुपालनों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: कबाड़ से कमाल: पुरानी वस्तुओं से गमले बनाकर छात्रों ने सजाया पौधा मेला, 400 पौधों का प्रदर्शन

ये भी पढ़ें: ग्रामीणों की समस्याओं पर एडीसी ने लिया संज्ञान, जमीन विवाद के मामलों में कार्रवाई का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >