इंद मेला आठ को, संचालन समिति का हुआ गठन

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ इंदटांड़ मैदान में इंद मेला समिति की बैठक राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ इंदटांड़ मैदान में इंद मेला समिति की बैठक राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इंद मेला आठ अक्तूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का भी निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में रांची व राउरकेला के नागपुरी गायक-गायिका को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. वहीं कोलकाता के नृत्य कलाकार को भी आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक राजेश अग्रवाल, मनबोध ओहदार, तारकेश्वर सिंह, कुलेश सिंह, नितिश गोयल, नीरज साव, मनोज सेठिया, आशिष साहू, राजेश साव, रवि सिंह, पारसनाथ बडाइक, संतोष बडाइक, विश्वनाथ बडाइक, रामेश्वर सिंह, देवकुमार सिंह, उपेंद्र साव, अनिल साहू, अध्यक्ष प्रवीण साहू, सचिव सुनील सिंह, उपसचिव प्रमोद साहू, कोषाध्यक्ष अमित साहू, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संजय दुबे, अंकित साव को बनाया गया. वहीं मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह व अनुज साहू को बनाया गया. इस अवसर पर राजकुमार साहू, मनीष राय, विनित गोयल, नरे साव, परमानंद सिंह, पवन शर्मा, गुड्डू साहू, भूपेंंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. शरद पूर्णिमा पर पूजा आज बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित धर्मशाला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर पुजा का आयोजन छह अक्तूबर को शाम सात बजे से किया गया है. इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए राजेश अग्रवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पूजा में भाग लेने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >