झिरकामुंडा में युवा कैंपस का उदघाटन

झिरकामुंडा में युवा कैंपस का उदघाटन

कुरडेग. कुरडेग प्रखंड के झिरकामुंडा में युवा कैंपस का उद्घाटन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ नैमन कुजूर, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, सीओ किरण डांग ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अतिथि ने कहा यूथ हब न केवल युवाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि यह समाज को नयी दिशा देने का कार्य भी करेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इससे लाभ होगा. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर बीपीओ जया रश्मि, टीआरआइएफ के रूपक, रुस्तम, प्रशांत जोनकों, नीतू सिंह, बलबीर कुमार, सुरेखा, कामेश्वरी, नीलम, निशि मिंज, संध्या यादव, नसीमा, अरविंद एक्का उपस्थित थे.

हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त

जलडेगा. प्रखंड के ओड़गा सारूबहार महुआटोली में झुंड से बिछड़ा एक हाथी ने मंगलवार की रात लगभग दो बजे सोमवारी जोजो के घर को ध्वस्त कर घर में रखे दो क्विंटल धान को अपना निवाला बना लिया. घर के लोगों ने किसी प्रकार घर से भाग कर अपनी जान बचायी. सूचना के बाद मुखिया पीड़ित परिवार के घर पहुंच नुकसान का आकलन व कागजी कार्रवाई करते हुए वन विभाग को सूचना देते हुए जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की. सोमवारी जोजो ने कहा है कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द सहयोग करने की गुहार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >