करियर टॉक कार्यक्रम में बच्चों को दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी

डायट सिमडेगा द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में करियर टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिमडेगा. डायट सिमडेगा द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में करियर टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीपीओ गायत्री साहू और सम्मानित अतिथि एपीओ आदित्य राज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गायत्री साहू ने बताया कि 10वीं और 12वीं के बाद करियर का चयन करने में विधार्थियों को काफ़ी कठिनाई होती हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए करियर टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें विधार्थियो को विशेषज्ञों के द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके उज्ज्वल भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. यह कार्यक्रम विशेष रूप से इस उद्देश्य से आयोजित किया गया है कि हमारे विद्यार्थी विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में जान सकें. अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचान सकें और अपने जीवन के लिए एक सही एवं सार्थक दिशा का चयन कर सकें. यह मंच न केवल जानकारी प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न होने वाले अनेक प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी करता है. कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में पीरामल फाउंडेशन के अमित चतुर्वेदी, पंचानन महतो, सुकृति कुमारी, कुमार गौरव,संकाय सदस्य आभा एक्का तथा शिक्षक अंजनी कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंतिम सत्र में बच्चों को प्रश्न पूछने का मौका दिया गया. जिसका जवाब डायट संकाय सदस्य सुनील कुमार गुप्ता, अनिल कुमार और अमित चतुर्वेदी के द्वारा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >