सिमडेगा घूम रहे 20-25 हाथियों का झुंड, पुलिस-वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सचेत

सिमडेगा के बिरनीबेड़ा गांव के पास 20-25 हाथियों के झुंड की हलचल से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है. ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

सिमडेगाः सिमडेगा थाना क्षेत्र के बिरनीबेड़ा गांव के आसपास करीब 20-25 हाथियों के झुंड के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग सक्रिय हो गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस ने वन विभाग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी.

ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह

पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब नहीं जाने को कहा. ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधि की जानकारी मिलने पर सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया गया.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC पेपर लीक: सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- बिकी हुई परीक्षा से चयनित लोगों को नहीं रख सकते, नियुक्ति पत्र से स्थायी अधिकार नहीं मिलता

मशाल जलाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई

वन विभाग की ओर से हाथियों को सुरक्षित रूप से दूर रखने और सावधानी बरतने के लिए ग्रामीणों को मशाल जलाने की सामग्री भी उपलब्ध करायी गई. टीम ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की.

वन विभाग के साथ मिलकर निगरानी

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है. क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस एवं वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए लगातार जागरूक भी कर रही है.

ये भी पढ़ें- मेराल-भवनाथपुर रेलखंड पर यात्री ट्रेन की मांग तेज, 15 दिन में पहल नहीं तो आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >