रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची की मदद की

रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची की मदद की

सिमडेगा. मानवता व सामाजिक दायित्व की मिसाल पेश करते हुए पुलिस के एक जवान ने थैलेसीमिया से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी है. समय पर रक्तदान कर पुलिस कर्मी ने सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि पुलिस की संवेदनशील और मानवीय छवि को भी मजबूती दी है. 29 जनवरी को रात करीब नौ बजे सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात कुमार के माध्यम से एसपी श्रीकांत एस खोटरे को सूचना मिली कि पिथरा नवाटोली निवासी बिनोद कुल्लू की नौ वर्षीय पुत्री रोनिका कुल्लू थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है. उसे तत्काल ओ-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है. ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण एसपी से सहायता का आग्रह किया गया था. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल ओ-पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश परिचारी प्रवर को दिया. इस क्रम में देव कुमार दास ने 30 जनवरी को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर मदद की. पुलिस विभाग ने आरक्षी देव कुमार दास के इस सराहनीय कार्य को मानवता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान बताया है. एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >