तीन दिन में मिला नया ट्रांसफार्मर, हेलगाढ़ा झरिया टोली में बिजली आपूर्ति बहाल

हेलगाढ़ा झरिया टोली को 3 दिन में नया ट्रांसफार्मर मिला। विधायक की पहल पर बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बानो. प्रखंड की बांकी पंचायत के हेलगाढ़ा झरिया टोली गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर उपलब्ध कराए गए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रमुख सुधीर डांग, विभागीय विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन और मुंडा पुजार मार्सलन डांग ने संयुक्त रूप से किया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा पुराना ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब था. इसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई के साथ पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे.

आवेदन के तीन दिन बाद मिला ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक के नाम विभागीय विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन को आवेदन सौंपा था. आवेदन मिलने के बाद विधायक के निर्देश पर बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर पहल की गई. इसके बाद करीब तीन दिनों में गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में राहत देखी गई. ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर विधायक और संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया. मौके पर सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, गजराय डांग, दिलीप डांग, कल्याण डांग, जेवियर डांग, अजीत डांग, नीलिमा डांग, सीसिलिया डांग, मरियम डांग सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharamveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >