जनता दरबार लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनता दरबार लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं. उन्होंने एक-एक आवेदक को बुला कर उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया तथा संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए आवेदन अग्रसारित किया. जनता दरबार में पंजी टू में सुधार कर ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने, भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, अंत्योदय व नये राशन कार्ड निर्गत करने, मैट्रिक पंजीयन पत्र, अंक प्रमाण पत्र एवं प्रवेश पत्र में संशोधन कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा अबुआ आवास योजना की तृतीय किस्त जारी करने से जुड़े मामले सामने आये. इसके अलावा अवैध निर्माण पर रोक लगाने, रोजगार उपलब्ध कराने तथा भू-धारण व उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके. इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >