पेसा कानून के अनुरूप ग्राम सभा का गठन हो

ग्रामीणों ने कहा, मजबूत ग्रामसभा से जमीन की लूट और योजनाओं में गड़बड़ी पर लगेगी रोक

ठेठईटांगर. प्रखंड के पंडरीपानी टापूडेगा गांव में ग्रामसभा की बैठक मंजर प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीणों ने पेसा कानून के अनुरूप ग्रामसभा का गठन करने की मांग की. सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप टोप्पो ने कहा कि ग्रामसभा मजबूत नहीं होने और लोगों में जानकारी की कमी से कई बार बिचौलिये बंद कमरे में ग्रामसभा दिखा कर योजनाओं में गड़बड़ी करते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं की लूट होती है. उन्होंने कहा कि यदि ग्रामसभा मजबूत होगी, तो जमीन की लूट और योजनाओं में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगायी जा सकेगी. उन्होंने बताया कि लगभग 29 वर्षों के बाद झारखंड में पेसा नियमावली बनी है, इसलिए सभी समुदायों को साथ लेकर ग्रामसभा को मजबूत बनाना जरूरी है. फुलजेसिंया बिलुंग ने कहा कि ग्रामसभा का गठन कर गांव-टोला में हो रहे अवैध नशापान पर रोक लगाने का प्रयास किया जायेगा. वहीं सुमराय बा ने कहा कि सभी राजस्व गांवों में ग्रामसभा का गठन कर प्रशासन और दलालों की मिलीभगत से हो रही जमीन की अवैध खरीद-बिक्री तथा अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की पहल की जायेगी. बैठक में सरोज टोप्पो ने खाता संख्या 17, प्लॉट संख्या 2203, रकबा 4 एकड़ 8 डिसमिल जमीन से संबंधित मामला उठाया. उन्होंने कहा कि यह जमीन रैयत बंधन खड़िया के नाम दर्ज है, लेकिन सीएनटी जमीन को गैर-आदिवासियों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है. इस पर ग्रामसभा से जांच कर अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग की गयी. बैठक में पंकज टोप्पो, पंखरासियुस सोरेंग, इग्नासियुस सोरेंग, अजीत केरकेट्टा, लालित केरकेट्टा, सुषमा सोरेंग, गुलाब प्रधान, देवलाल प्रधान, फ्लोरा केरकेट्टा, विंसेंट केरकेट्टा, शंभू प्रधान, अंजेला सोरेंग, निखि देवी, मातंगी देवी, रखी देवी, जनकी देवी, शहनाज खातून, बालो कुंवारी, फुलमनी कुंवारी, मीना देवी, अगुस्ता केरकेट्टा, मकदाली सोरेंग, कुमुदिनी सोरेंग अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >