जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाने पर चर्चा

जिला स्तरीय पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 कार्यशाला संपन्न

सिमडेगा. नगर भवन में जिला स्तरीय पंचायत उन्नति सूचकांक- 2.0 कार्यशाला हुई. इसका उदघाटन डीडीसी दीपांकर चौधरी, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग समेत अन्य जिप सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में सतत विकास के लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर कार्यान्वित करने व जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि यह कार्यक्रम पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों की प्रगति को मापने का परिवर्तनकारी उपकरण है. पंचायत उन्नति सूचकांक एसडीजी व एलएसडीजी के नौ विषयों में पंचायतों का प्रदर्शन दर्शाता है, जिनमें गरीबी मुक्त बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल अनुकूल पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्याय संगत व सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला अनुकूल पंचायत शामिल हैं. यह विषय वैश्विक लक्ष्यों को ग्रामीण वास्तविकताओं के साथ जोड़ते हैं, जिससे सरकारों को समग्र विकास के लिए अपनी नीति निर्धारित करने में मदद मिलती है. कार्यशाला में जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बांसजोर जिप सदस्य श्री पॉल टोपनो, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी, जिला समन्वयक, सभी बीपीओ, जेएसएलपीएस, डीपीओ, एडीपीओ, सीडीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >