बानो. राज हॉस्पिटल, सिमडेगा की ओर से 17 सितंबर को लचरागढ़ के मेन रोड स्थित श्रीगोपाल कॉम्प्लेक्स में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. राज हॉस्पिटल के संचालक के पिता गोपाल प्रसाद साहू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा.
शिविर में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिलेगा. इस दौरान बीपी जांच, शुगर स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की जायेगी. साथ ही मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया जायेगा. विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
राज हॉस्पिटल के संचालक डॉ भानु प्रताप साहू ने बताया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सही जांच और चिकित्सकीय सलाह मिल सके. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है.
