कोलेबिरा में हथियार व जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने चारों की तलाशी ली, तो उनलोगों के पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, चार मोबाइल व छह सौ रुपये बरामद हुए. विक्रम सिंह पर पालकोट, बानो, कोलेबिरा, सिमडेगा व कामडारा थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं

कोलेबिरा पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ ए डोडराय ने बताया कि कोलेबिरा पुलिस गश्ती पर थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि श्रीकोंडेकेरा अंबाटोली के समीप जंगल में चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं. सूचना मिलते कोलेबिरा पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची, तो चारों भागने लगे. पुलिस ने चारों को खदेड़ कर पकड़ लिया.

पकड़े गये लोगों में बानो प्रखंड के बुजगा थोलकोबेड़ा निवासी 23 वर्षीय विक्रम सिंह, सिसई थाना के कुचाई टोली निवासी 21 वर्षीय पवन उरांव, कोलेबिरा थाना के श्री कोंडेकेरा निवासी 27 वर्षीय कृष्णा साहू व पालकोट थाना के गांव सूरज कुमार केवट शामिल हैं. पुलिस ने चारों की तलाशी ली, तो उनलोगों के पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, चार मोबाइल व छह सौ रुपये बरामद हुए.

पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह पर पालकोट, बानो, कोलेबिरा, सिमडेगा व कामडारा थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पवन उरांव पर बोलबा व कृष्णा साहू व सूरज कुमार केवट पर पालकोट थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सब इंस्पेक्टर रामदेव रविदास, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, हवलदार भीम सिंह, आरक्षी राजेश्वर भगत, हवलदार सत्या कश्यप व आरक्षी बिरसा खरिया शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >