कोलेबिरा से रथिंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
कोलेबिरा. प्रखंड में प्रचार प्रसार हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार रथ रवाना किया गया.प्रचार वाहन को प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुणवंत प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को फसल बीमा से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराना है.
प्रचार वाहन प्रखंड की सभी पंचायतों और गांवों में घूम-घूमकर किसानों को जागरूक करेगा. किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि या प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर मिलने वाले मुआवजे और बीमा कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान समय पर अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके.
किसानों से अपील की गयी कि वह अंतिम तिथि 31 अगस्त से पहले अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जा कर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल का पंजीकरण अवश्य कराएं.उन्होंने कहा कि किसानो की आसानी के लिए सभी राजस्व ग्राम फसल बीमा का कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर में एटीएम कुलन समद, ओरिएंटल एन्सुरेंस के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: प्लास्टिक कचरे से रोजगार की राह, पोगलोया में महिला समूह ने संभाली कचरा प्रबंधन की कमान
ये भी पढ़ें: Simdega Hockey: स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी मैदान पहुंचे विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
