80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिला मडुआ व जीराफुल धान का बीज

सिमडेगा में जेएसएलपीएस द्वारा किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर मडुआ और जीराफुल धान के बीज वितरित किए गए। विधायक ने आधुनिक खेती अपनाने की अपील की।

सिमडेगा: पाकरटांड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के टकबा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत रविवार को 80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच मडुआ एवं जीराफुल धान के बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य ज्योसीमा खाखा ने किसानों को बीज देकर किया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है. उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक खेती अपनाने और उत्पादन बढ़ाने की अपील की. साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान 100 किसानों के बीच 80 प्रतिशत अनुदान पर मडुआ एवं जीराफुल धान के बीज का वितरण किया गया.


इस योजना के तहत कुल 150 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. शेष 50 किसानों के बीच बीज का वितरण अगले दिन किया जाएगा. जेएसएलपीएस के अधिकारियों ने बताया कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही मडुआ और जीराफुल धान जैसी पारंपरिक एवं पोषक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आईएफसी एंकर, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे. किसानों ने सरकार और जेएसएलपीएस के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए बेहतर उत्पादन का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >