युवा सही दिशा में आगे बढ़ें, तो गांव व समाज का भविष्य मजबूत होगा : भूषण बाड़ा

जीइएल चर्च में युवा सम्मेलन का आयोजन

सिमडेगा.

केरसई प्रखंड के कोनजोबा गोरारजोर में जीइएल चर्च में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि चर्च व युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं. आज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार व विश्वास के मार्ग पर चल कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है. कहा कि युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़ें, तो गांव, समाज और राज्य का भविष्य मजबूत होगा. उन्होंने युवाओं से नशा, हिंसा व गलत संगति से दूर रह कर अपने परिवार, समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया. मौके पर सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष सिल्वेस्टर बाघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, जिला सचिव संजय तिर्की, जिला सचिव विनय तिग्गा, प्रतिमा कुजूर, सुचिता तिर्की, पादरी ईमानी बूढ़, पादरी ओहमा लकड़ा, रोहित कुजूर, सालोन एक्का, मनोरमा तिर्की, प्रचारक संदीप लकड़ा, संध्या कुजूर, अजीत आइंद, संजय मिज, अनुर कुल्लू, श्रेया केरकेट्टा, सलमानी तिर्की, अंश केरकेट्टा, सूरज बघवार, पुनीत शीला कुजूर आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरारजोर मंडली की अध्यक्ष सह सभापति श्रीमती असरानी एक्का, सचिव अनमोल लकड़ा, कोषाध्यक्ष विमल कुजूर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

अपनी प्रतिभा को पहचान आगे बढ़ें युवा : जोसिमा

महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि युवा सम्मेलन युवाओं को एक नयी सोच और आत्मबल प्रदान करते हैं. ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं. उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को पहचान कर समाज सेवा में आगे आने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >