सिमडेगा के मार्केट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर 27 हजार का लगाया जुर्माना

सिमडेगा शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स गली नंबर 1 व 2 समेत अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदारों पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

Jharkhand News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : सिमडेगा नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहरी क्षेत्र के मार्केट कॉम्प्लेक्स में गली नंबर 1 और 2 के अलावा अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानदारों पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. सीओ प्रताप मिंज के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.

जानकारी के मुताबिक, मार्केट कॉम्प्लेक्स से ही कुछ दुकानदारों ने डीसी को अतिक्रमण से संबंधित शिकायत की थी. इसके आलोक में डीसी ने नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी को मार्केट कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में सीओ प्रताप मिंज और नगर परिषद के सिटी मैनेजर एवं कर्मी शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए मार्केट कॉप्लेक्स के गली नंबर 1 और 2 के अलावे अन्य इलाकों में पहुंचे.

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद के द्वारा दुकानदारों से 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. पिछले दिनों प्रशासन की पहल पर नगर परिषद के द्वारा मार्केट कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को 4 फीट का शेड दिया गया था. लेकिन, शेड के अंदर दुकान नहीं लगाने की हिदायत भी दी गयी थी.

Also Read: कुपोषण को मात देने वाला पश्चिमी सिंहभूम का स्पेशल कैंप हॉस्पिटल खुद है कुपोषित, डीसी ने सुधार के दिये निर्देश

इधर, लगातार शिकायतों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. कई दुकानदारों को शेड के अंदर दुकान लगाते हुए पाया गया. शेड के अंदर दुकान लगाने वाले दुकानदारों पर नगर परिषद ने जुर्माना लगाया. अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुख्य रूप से नगर परिषद के सिटी मैनेजर आकाश डेविड, ए बोदरा, जमादार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे.

ना करें अतिक्रमण वर्ना होगी कार्रवाई : सीओ

इस दौरान सीओ पंकज मिंज ने दुकानदारों से कहा कि वे लोग अतिक्रमण ना करें. अतिक्रमण करने से रोड संकरा हो जाता है. आवागमन में लोगों को परेशानी होती है. दुकानदार अगर अतिक्रमणकारी नीति अपनाएंगे, तो प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जायेगी.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >