ग्रामसभा को सशक्त बना मूलभूत विषयों पर ध्यान दें

ग्रामसभा को सशक्त बना मूलभूत विषयों पर ध्यान दें

सिमडेगा. केरसई प्रखंड के टैंसेर बाजारटोली में ग्रामसभा की बैठक प्रदीप किंडो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पेसा कानून 1996 के अनुरूप ग्रामसभा का गठन सुनिश्चित करने की मांग की गयी. इसमें राफेल कुल्लू, मुखिया इमनवेल कुजूर, सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन डुंगडुंग व आदिवासी नेता प्रदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे. मौके पर राफेल कुल्लू ने कहा कि ग्रामसभा को सशक्त बना कर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मूलभूत विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. मुखिया इमनवेल कुजूर ने कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से क्षेत्र में हड़िया-दारू जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगायी जानी चाहिए. बिपिन डुंगडुंग ने कहा कि यह क्षेत्र अनुसूचित जिला अधिनियम 1874, भारत सरकार अधिनियम 1935 तथा संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है. बताया कि देश के 13 जिलों में यह व्यवस्था लागू है. प्रदीप टोप्पो ने कहा कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष व बलिदान से आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए सीएनटी एक्ट 1908, एसपीटी एक्ट 1949 तथा पेसा कानून 1996 बनाये गये हैं. कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से जमीन की लूट, योजनाओं में भ्रष्टाचार व जंगल में आगजनी जैसी घटनाओं पर रोक लगायी जा सकती है. धन्यवाद ज्ञापन जेरोम किंडो ने किया. बैठक में अरविंद खेस, सेलसियुस कुजूर, विजय खेस, जेरोम किंडो, अनिल केरकेट्टा, अलमा किंडो, सिलबिया केरकेट्टा, मंजुला केरकेट्टा, दिनेश प्रधान, रोबर्ट बाखला, सविता देवी, नीक देवी, गुजराती देवी, कमला कछुआ, प्रभासनी देवी, ललिता केरकेट्टा, संपति देवी, पुष्पा किंडो, अमिता लकड़ा, पूनम खेस आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >