सिमडेगा: ठेठईटांगर के 4 गांवों में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत - विधायक प्रतिनिधि ने बांटे टॉर्च-पटाखे

ठेठईटांगर प्रखंड के चार गांवों में जंगली हाथियों के लगातार आने से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विधायक प्रतिनिधि ने प्रभावित गांवों का दौरा कर बचाव के उपाय बताए और सुरक्षा सामग्री वितरित की.

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र के टापूदेगा, सेमरकुदर, पाकूटोली और अर्जुनटोली गांवों में जंगली हाथियों के लगातार आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख और विधायक प्रतिनिधि ने प्रभावित गांवों का दौरा किया.

हाथियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक

दौरे के दौरान टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाथियों के लगातार आवागमन और इससे उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया. लोगों से अपील की गई कि वे हाथियों के नजदीक जाने से बचें और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें.

सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सावधानी से काम लें

ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि हाथियों को किसी भी परिस्थिति में उकसाने या उनके रास्ते में आने से बचना चाहिए. हाथियों के गांव में प्रवेश करने की स्थिति में भी ग्रामीण सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सावधानी से काम लें. ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके बीच टॉर्च, पटाखे, मोबिल और जूट का वितरण किया गया. इन सामग्रियों के माध्यम से हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने में मदद मिलेगी. मौके पर सिप्रियान कंडुलना, प्रदीप कंडुलना, फ्रांसिस बिलुंग, डेविड केरकेट्टा, प्रवीण डुंगडुंग समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा और बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >