बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना समय की जरूरत : उमांकांत साय

प्रखंड के केंदु टोली में अखिल भारतीय कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन हुआ.

कुरडेग में अखिल भारतीय कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन, शिक्षा व संगठन पर जोर

कुरडेग. प्रखंड के केंदु टोली में अखिल भारतीय कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में प्रखंड के सभी पंचायतों से कंवर समाज के महिला-पुरुष एवं युवा-युवतियों ने भाग लिया. अखिल भारतीय कंवर समाज, कुरडेग-दरीडीह मंडल के अध्यक्ष उमाकांत साय ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा. नशापान से दूर रहकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना समय की आवश्यकता है. सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय कंवर समाज के अध्यक्ष सह कुनकुरी के पूर्व विधायक भरत साय एवं सचिव भंगक साय तथा न्याय समिति अध्यक्ष जगदीश साय का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया. भरत साय ने कंवर समाज के इतिहास को स्मरण करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित समाज का निर्माण जरूरी है. कार्यक्रम में युवाओं द्वारा पारंपरिक टीहो नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. जिसे लोगों ने सराहा. बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.

आयोजन को सफल बनाने में अशोक साय, पूर्व सचिव रवींद्र साय, न्याय समिति संरक्षक मनोज साय, न्याय समिति अध्यक्ष अबर साय, रामचंद्र साय, मोहबत साय, कामेश्वर साय, शिवकुमार साय, श्याम सुंदर साय, महेश्वर साय सहित समाज के कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही. सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >