विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा, ऊर्जा से जल संचयन तक पेश किये मॉडल

कोलेबिरा के डॉन बॉस्को विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने ऊर्जा और पर्यावरण पर आधारित बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए.

कोलेबिरा. डॉन बॉस्को विद्यालय कोलेबिरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया . विद्यालय प्रदर्शनी का उद्घाटन पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा के द्वारा किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किये गये.

छात्रों ने ऊर्जा, वायु प्रदूषण, जल संचयन ,मिट्टी काटा, ज्वालामुखी, हाइड्रोलिक ब्रिज, मौसम, इलेक्ट्रॉनिक संचयन, ईट भट्ठा, वायु प्रदूषण से बचाव, वन पर्यावरण आदि मॉडल प्रस्तुत किये गये. मौके पर मुखिया अंजना लकड़ा ने कहा इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा सामने आती है.सभी विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन होना चाहिए.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर जॉन ने कहा इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा उजागर होती हैं.साथ ही छात्रों का मनोबल बढ़ता है. इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मॉडल को विद्यालय परिवार के द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >