एनएच 320 जी सड़क निर्माण की धीमी गति पर जतायी नाराजगी

एनएच 320 जी सड़क निर्माण की धीमी गति पर जतायी नाराजगी

बानो. खूंटी सांसद सिमडेगा दौरे के क्रम में सोमवार को बानो पहुंचे. उन्होंने कोलेबिरा-मनोहरपुर बायपास मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता व धीमी गति पर नाराजगी जतायी. सांसद ने बीडीओ से क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी ली. एनएच 320 जी के पास स्थित तीन गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सांसद स्वयं स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण उनकी कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट उत्पन्न हो सकता है. सांसद मुंडा ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को गंभीरता से संसद में उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिल कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत करायेंगे, ताकि उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. सांसद ने प्रशासन से भी अपेक्षा की कि वह संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और आमजन की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, मौके पर मो रफीक अंसारी, अजीत कुंडलना, जेम्स कुंडलना, हर्षित संगा, अभिषेक बागे, मो शमशेर अंसारी, अनिल बागे, अजय नाग, सहदेव कोटवार, सबन डांग, सालान बागे, पीयूष, सोमा, विश्वासी जोजो, संदीप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >