सिमडेगा. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय मवि ठाकुरटोली में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से टीइटी अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर विचार-विमर्श किया गया. शिक्षकों को जानकारी दी गयी कि इस मामले की अगली सुनवाई मई 2026 में निर्धारित है, इसलिए सभी शिक्षक धैर्य रखें. संघ ने उम्मीद जतायी कि फैसला शिक्षकों के पक्ष में आयेगा. इसके अलावा शिक्षकों के लंबित वेतन को लेकर भी चिंता व्यक्त की गयी. मार्च 2026 का वेतन अब तक भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सहायक आचार्यों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया. बैठक के बाद संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिल समस्याओं के समाधान की मांग की. जिला शिक्षा अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मार्च 2026 का वेतन दो-तीन दिनों में जारी कर दिया जायेगा. सहायक आचार्यों के वेतन में देरी के संबंध में बताया गया कि जीपीएफ संख्या आवंटन में तकनीकी समस्या आ रही है, जिसे जल्द दूर कर भुगतान किया जायेगा. बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, राज्य प्रतिनिधि उपन डांग, उपाध्यक्ष मुकुट गुड़िया, कार्यकारी प्रधान सचिव दिलीप प्रसाद, संयुक्त सचिव राकेश किंडो, संगठन मंत्री प्रेमन बागे, बानो प्रखंड अध्यक्ष परमानंद ओहदार, प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जकरियास सुरीन आदि उपस्थित थे.
शिक्षकों की समस्याओं पर की गयी चर्चा
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिमडेगा की बैठक
