सिमडेगा. एसपी मो अर्शी ने जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की. समीक्षा में एसपी ने शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था व सड़क दुर्घटना के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक की. शहरी क्षेत्रों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना को कैसे कम किया जाये. नगर की यातायात व्यवस्था का संचालन किस प्रकार से सुगमता पूर्वक हो इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया. एसपी ने आनेवाले समय में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में रणनीतिक विचार-विमर्श किया. एसपी मो अर्शी ने निर्देश दिया गया कि एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाये, जिसे सुव्यवस्थि ढंग से स्थापित किया जायेगा. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रणवीर सिंह समेत इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.
मेगा एंपावरमेंट कैंप का आयोजन
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मेगा एंपावरमेंट कैंप लगाया गया. कैंप में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा, सीओ पंकज कुमार भगत मुख्य रूप से मौजूद थे. बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर फूलो-झानो योजना के तहत चार महिला ग्रुप की महिलाओं के बीच 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. साथ ही पीएम किसान योजना के तहत तीन लाभुकों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, बिरसा हरित बागवानी योजना के लिए सात लाभुकों को तथा अबुआ आवास के लिए चार लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान प्रखंड व अंचल कर्मियों के अलावा, मुखिया, विभिन्न विभागों के कर्मी समेत ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
