छात्रावास की व्यवस्था सुदृढ़ व अनुशासित बनाने पर चर्चा

अभिभावकों की बैठक

बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में छात्रावास में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बिशेश्वर सिंह ने की. इस दौरान छात्रावास की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व अनुशासित बनाने पर चर्चा हुई. सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए उन्हें कम दिनों की छुट्टी में घर नहीं ले जाया जायेगा. जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और अध्ययन में निरंतरता बनी रहे. साथ ही शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और खेल-कूद की गतिविधियां निरंतर जारी रखने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों का मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास संतुलित रूप से हो सके. वहीं विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ भानु प्रताप साहू की ओर से 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वाणवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक भी उपस्थित थे. उन्होंने संगठन के कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आगामी 24 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की विस्तृत जानकारी दी.

कार्यशाला कल

बानो. नगर भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सह एसआइआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन चार अप्रैल को किया गया है. यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >