भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर विमर्श

भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर विमर्श

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा की बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित थे. उन्होंने कहा है कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रामविलास बड़ाइक ही भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत व समर्थित प्रत्याशी हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से अपील की कि वह किसी भी तरह के भ्रम में न रहें और पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनायें. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाये रखने का आह्वान किया. कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए एक सक्षम व प्रतिबद्ध नेतृत्व की आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है और पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताना ही हर कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इस अवसर पर महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, चुनाव प्रभारी मुनेश्वर साहू, श्रद्धानंद बेसरा, दुर्ग विजय सिंह देव, अमरनाथ बामलिया आदि उपस्थित थे.

धार्मिक कार्यक्रम 15 फरवरी से

बानो. प्रखंड के सोडा में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी से किया गया है. 15 फरवरी को कलश स्थापना व नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. 16 फरवरी को पूर्णाहुति व नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी विनोद कश्यप ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >