गरिमा केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग

गरिमा केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग

कोलेबिरा. कोलेबिरा साहू बस्ती स्थित गरिमा केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग साहू मुहल्ले के लोगों ने की है. मुहल्ले की आबादी लगभग दो हजार है. इतनी आबादी में मात्र एक सामुदायिक भवन था, जिसमें मोहल्लावासी बैठक के अलावा अन्य सामाजिक कार्य करते थे. किंतु कुछ वर्ष पूर्व प्रशासन द्वारा उक्त सामुदायिक भवन को गरिमा केंद्र में तब्दील कर दिया गया. परिणाम स्वरूप मुहल्ला वासियों को बैठक एवं सामाजिक कार्यक्रम करने में असुविधा हो रही है. कोलेबिरा पंचायत के उप मुखिया संजीत कुमार ने कहा जिसे गरिमा केंद्र बनाया गया है, वह पूर्व में सामुदायिक भवन था, जिसे लोगों की मांग पर तत्कालीन विधायक द्वारा बनवाया गया था. किंतु कुछ वर्ष पूर्व उक्त सामुदायिक भवन को गरिमा केंद्र में तब्दील कर दिया गया.गरिमा केंद्र बनाने के पूर्व ग्रामीणों से किसी प्रकार की कोई सलाह नहीं ली गयी. रघुवीर प्रसाद का कहना है मोहल्ला में एकमात्र सामुदायिक भवन था जिसे गरिमा केंद्र बना दिया गया. जिससे मुहल्लावासी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हम स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि इस गरिमा केंद्र को साहू मुहल्ला से दूसरे जगह हस्तांतरित कर दिया जाये. मुखिया अंजना लकड़ा ने कहा कि इस भवन को मेरे कार्यकाल से गरिमा केंद्र बना दिया गया है. इसकी जानकारी मुझे नहीं थी. समाजसेवी विनोद कुमार का कहना है साहू बस्ती कोलेबिरा की सबसे बड़ी बस्ती है. बस्ती में एकमात्र सामुदायिक भवन था, जिसे गरिमा केंद्र बना दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >