प्रिंस चौक के गणपति महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं उपायुक्त कंचन सिंह

सिमडेगा के प्रिंस चौक में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त कंचन सिंह शामिल हुईं. 108 दीपों से हुई इस विशेष आरती में जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

सिमडेगा. शहर के प्रिंस चौक स्थित नवयुवक संघ पूजा पंडाल में आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में उपायुक्त कंचन सिंह शामिल हुईं. उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. 108 दीपों से भगवान गणपति की महाआरती की गई. इस दौरान भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पूजा परिसर भक्तिमय हो गया.

आकर्षक सजावट की सराहना

पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उपायुक्त कंचन सिंह का स्वागत किया. समिति की ओर से उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. उपायुक्त ने पूजा पंडाल का अवलोकन किया और आकर्षक सजावट की सराहना की. उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों की मेहनत की भी प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा: ठेठईटांगर के 4 गांवों में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत - विधायक प्रतिनिधि ने बांटे टॉर्च-पटाखे

लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत

उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है. उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं. प्रिंस चौक में गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पूजा पंडाल में दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.

प्रिंश चौक पूजा पंडाल में पूजा करती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >