मदरसा परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश
मदरसा परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश
By Akarsh Aniket | Updated at :
बानो. प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा परिसर में शनिवार शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रखंड विकास पदाधिकारी नइमुद्दीन अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और रोजेदार शामिल हुए. इफ्तार के बाद नमाज अदा की गयी और रोजेदारों ने देश-प्रदेश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी. आयोजन समिति ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में इफ्तार पार्टी का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है. मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि इफ्तार पार्टी समाज में सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देती है. उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और रोजेदार उपस्थित थे.