जिले को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें : एसपी

संत मेरिज प्लस टू उवि में नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन

सिमडेगा. मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस की ओर से संत मेरिज प्लस टू उवि सामटोली में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसपी मो अर्शी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों समेत संत मेरिज विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे. एसपी मो अर्शी समेत सभी अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया गया. मौके पर एसपी ने बच्चों को नशा से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील की कि वे नशामुक्त सिमडेगा बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. क्योंकि यह एक सामाजिक अपराध है. जिस पर हम बिना आम नागरिकों के सहयोग से नहीं मिटा सकते हैं. एसपी ने कहा अपने आसपास, परिवार, समाज में किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थ बेचने की शिकायत हो, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. इसकी जानकारी डायल 112 में फोन कर सूचना दर्ज करा सकते हैं, जिस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी. कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रणवीर सिंह ने भी नशाखोरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. नशा से दूर रहने की सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में नशा के विरुद्ध सभी को शपथ दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >