कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से मुलाकात की

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से मुलाकात की

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया के नेतृत्व खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही इन समस्याओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर एक ज्ञापन भी सांसद को सौंपा गया. प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि कोलेबिरा क्षेत्र के ग्रामीणों को कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सांसद से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है.उन्होंने आश्वासन दिया कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के अनुसार संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >