कोलेबिरा में तय होगी विकास की नई दिशा, ग्रामीण जरूरतों के अनुसार बनेगी 2026-27 की योजना

कोलेबिरा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को तैयार करने पर चर्चा की गई.

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अनूप कचप्प की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गयी.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख दूतामी हेमरोम ने कहा कि प्रखंड के ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता है. ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जायेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

बैठक में पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, मोनिका देवी, कोलेबिरा पंचायत की मुखिया अंजना लकड़ा समेत प्रखंड के अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >