ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना परिसर में शुक्रवार को गणेश पूजा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पूजा कार्यक्रमों की जानकारी पूजा समितियों के सदस्यों से ली गयी.
भाईचारे और सौहार्द्र के साथ पूजा मनाने की अपील
थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश पूजा उत्सव आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनायें. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की.
14 सितंबर से शुरू होगी गणेश पूजा
ठेठईटांगर बाजार टोली पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 सितंबर से गणेश पूजा शुरू होगी. 15 सितंबर की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 16 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा.
इन गांवों में भी होगा पूजा उत्सव
टुकूपानी, केरया, कोंनमेंजरा सहित अन्य गांवों में भी गणेश पूजा उत्सव मनाया जायेगा. बैठक में जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाइक, उप प्रमुख जोर्जिना समद, पंचायत समिति सदस्य रजनी बागे, सुलोचनी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
