सदस्यों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ

जिप कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया

जिप कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया सिमडेगा. जिप कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया. जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग की अगुवाई में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में सबसे पहले उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने पंचायती राज के महत्व को बताया गया. उन्होंने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की गयी. हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. यह व्यवस्था ग्रामीण विकास और जन भागीदारी को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 1993 को 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला. इस संशोधन के बाद पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली लागू की गयी. साल 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में घोषित किया. इसके बाद उपविकास आयुक्त ने सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >