मेहनत से मुकाम को हासिल कर सकते हैं बच्चे : विधायक

मेहनत से मुकाम को हासिल कर सकते हैं बच्चे : विधायक

सिमडेगा. राजकीय माध्यमिक उवि सिमडेगा में बैग व पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक भूषण बाड़ा ने छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक व स्कूल बैग का वितरण किया. पुस्तक और बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. विधायक ने कहा कि शिक्षा वह ताकत है, जो साधारण से साधारण बच्चे को भी असाधारण बना सकती है. आज जो किताबें आप सभी को दी जा रही हैं, ये आपके उज्ज्वल भविष्य की चाबी हैं. कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं. कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास का प्रयास कर रही है, ताकि हर बच्चे को बेहतर संसाधन और अवसर मिल सके. मौके पर जिप सदस्य बांसजोर सामरोम पॉल तोपनो, प्रखंड अध्यक्ष सिल्वेस्टर बाघवार, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, प्रधानाध्यापक जीवन अमृत कुजूर, वार्ड सदस्य जेवियर खलखो समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

निशुल्क ट्यूशन कक्षा आज से

बानो. बानो प्रखंड के हुरदा में शिव मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में बीएन करियर फाउंडेशन द्वारा एक मई को शाम चार बजे से नि:शुल्क ट्यूशन क्लास की शुरुआत की जायेगी. इसमें क्षेत्र की कक्षा 10वीं के छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी. ट्यूशन क्लास में छात्रों को गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों की विशेष तैयारी करायी जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी को देखते हुए यह पहल की गयी है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ ले सकें. डायरेक्टर बलेश्वर नाग ने छात्र-छात्राओं से इस ट्यूशन में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है. कहा कि बच्चों को नि:शुल्क कॉपी, किताब और पेन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >