सिमडेगा में है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ननिहाल, गांव में खुशी का माहौल

शपथ ग्रहण समारोह में उनके मामा भी शामिल हुए. मामा विश्राम साय के बेटे की बहू विचित्रा देवी पतरापाली गांव से ही है. आज वो खुशी से फुले नहीं समा रही है.

सिमडेगा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ लेने के साथ ही उनके ननिहाल कुरडेग थाना क्षेत्र के पतरापाली गांव में खुशी का माहौल है. पतरापाली गांव के छोटे से खपड़े के घर में ही विष्णु देव साय का कुछ माह तक बचपन गुजरा था. वे बगिया में रहते थे. लेकिन हमेशा उनका आना-जाना लगातार अपने ननिहाल होता था. इस दौरान वह अपने मामा से हमेशा संपर्क में रहे.

शपथ ग्रहण समारोह में उनके मामा भी शामिल हुए. मामा विश्राम साय के बेटे की बहू विचित्रा देवी पतरापाली गांव से ही है. आज वो खुशी से फुले नहीं समा रही है. पूरे घर में जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री के मामा विश्राम साय के बेटे की पत्नी ने कहा कि आज उनका परिवार बेहद खुश है.

Also Read: सिमडेगा : कोलेबिरा के पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका की नियुक्ति रद्द करने की मांग, जानें पूरा मामला

विष्णु देव के सीएम बनाये जाने के बाद उनके मामा विश्राम साय ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया. आज पतरापाली गांव विष्णु देव साय के सीएम बनने की चर्चा है. छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित कुटमाकछार, जशपुर और कुनकुरी में भी पतरापाली गांव की चर्चा है. दो साल पूर्व विष्णु देव साय विश्राम साय के घर तपरापाली गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. उनका लगातार अपने ननिहाल पतरापाली से संपर्क रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >