चैती छठ महापर्व का हुआ समापन, लॉकडाउन के कारण तलाब नहीं जा सके छठ व्रती

सिमडेगा में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आज चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन हो गया

सिमडेगा : सिमडेगा में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आज चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन हो गया. कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के कारण व्रती एवं श्रद्धालु शहरी क्षेत्र के तालाब व अन्य नदी में नहीं जा सके.

व्रती एवं श्रद्धालु आवासीय परिसर में ही कृत्रिम तालाब बनाकर चैती छठ पर्व के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया. इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए व्रतियों द्वारा भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर कुछ श्रद्धालु भी उपस्थित थे.

भगवान सूर्य की आराधना के बाद हवन पूजन कर लोगों के बीच प्रसाद के रूप में ठेकुआ व केला का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >