सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें होली पर्व

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें होली पर्व

कुरडेग. होली पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष राय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि कुरडेग क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाते आ रहे हैं और आगे भी इस परंपरा को कायम रखेंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह किया. थाना प्रभारी संतोष राय ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का पर्व है. सभी लोग मिल-जुल कर त्योहार मनायें तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने शांति व्यवस्था बनाये रखने में आमजन से सहयोग की अपील की. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. बैठक में उपप्रमुख अजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, मुखिया जगेश्वर प्रधान, उर्मिला कुजूर, प्रतिभा कुजूर, अनास्तसिया खलखो, अंजन निमन खलखो, सफ्फार अली, मो साहिद हुसैन, द्वारिका जायसवाल, एसआई अजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >