कोलेबिरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में शनिवार को भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूत बनाने, संगठन की कार्यशैली और रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुजान मुंडा प्रशिक्षण पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और आगामी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षण सत्र के दौरान एसआइआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने की जानकारी मिली. वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि कृष्ण दास, चिंतामणि कुमार, जितेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह, लक्ष्मण राम मिस्त्री, रणधीर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, जीतवाहन बड़ाइक, सुदर्शन सिंह, कुंती देवी, लुकेश्वरी देवी, जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा अशोक जायसवाल, चिंतामनी कुमार, जनेश्वर बिल्हौर, दिलेश्वर सिंह, रूपधर सिंह, कृष्णा दास, रणधीर प्रसाद सिंह, नारायण दास, जीतवाहन बड़ाइक, रामकृष्ण बड़ाइक, मटन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सरस्वती देवी, राधिका लुकेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, कुंती देवी, सुगिया देवी, बलवंती देवी, सावित्री देवी, सुनीता कुमारी, मुन्नी मुंडा, श्यामसुंदर कैथर, देवशंकर सिंह उपस्थित थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।