आलिंगुड पक्काबांथ के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त ,ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

प्रखंड के आलिंगुड पक्काबांथ के पास बनी पुलिया पर से एक 16 चक्का ट्रक के पार करने के क्रम में पुलिया धंस गयी

बोलबा. प्रखंड के आलिंगुड पक्काबांथ के पास बनी पुलिया पर से एक 16 चक्का ट्रक के पार करने के क्रम में पुलिया धंस गयी. जिस कारण्क ट्रक पुलिया पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो कर फंस गया. हालांकि ट्रक पुल के नीचे नहीं गिरा. चालक ने बताया कि राजगांगर सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड करके बेहरीनबासा जा रहे थे. ट्रक में कुल चार लोग सवार थे. पुलिया की स्थिति काफी जर्जर थी जिसके कारण पुलिया में पार होते समय पुलिया का स्लैब टूटकर गिर गया. सिर्फ पिलर के सहारे ट्रक खड़ा रहा. यहां बता दें कि ठीक बगल में लाखों रुपये की लागत से नयी पुलिया का निर्माण हुआ है. परंतु अप्रोच पथ नहीं बनने के कारण नयी पुलिया के उपर से गाड़ी का आवागमन नहीं होता है. लोग जान जोखिम में डालकर पुराने पुलिया पर ही आवागमन करते हैं. जिसके कारण यह घटना घटी.यह पुलिया प्रखंड मुख्यालय से आलिंगुड होते हुए टकबहाल तक 16 किलोमीटर सड़क परियोजना के अंतर्गत आता है. पहुंच पथ व सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है.किंतु अभी तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ.पुलिया के टूटे जाने से प्रखंड मुख्यालय आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. इस पुलिया के टूट जाने से छाड़ीपा,पंडरी पानी, गोईफोंगा,भूखन टोली, माधवटांड़, कुंदरमुंडा बेलटोली, सलयाटोली, टकबहाल आदि गांव के लोगों के आवागमन में काफी परेशानी होगी. समय रहते ही एप्रोच पथ का निर्माण हो जाता तो किसी तरह आवागमन सुचारू रूप से होता रहता और यह घटना भी नहीं होती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >