लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन रविवार को किया गया. कैंप में अबुआ आवास के लाभुक भलेरिया केरकेट्टा बलडेगा, एतवा तोपनो बनजोगा, सुचिता टेटे कोलोमडेगा, गलोरिया बिलुंग कोलोमडेगा, रीता देवी जलडेगा, बियाना टेटे कोलोमडेगा, मुनि देवी जलडेगा, भवानी देवी, विधि चीक बड़ाइक, फुलमनी तोपनो आदि लाभुकों ने अपने अनुभव साझा किये. इस दौरान मनरेगा योजनांतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत चार, बिरसा सिंचाई योजना के तहत कूप निर्माण के लिए दो, विश्वकर्मा योजना के तहत राजू महतो, मोनो कुम्हार तथा शिवरण महतो को एक-एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया. वनाधिकार समिति परबा के अध्यक्ष को 630.63 तथा केलुगा के अध्यक्ष को 167.21 एकड़ का सामुदायिक वन पट्टा बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, सीओ शंभु राम द्वारा दिया गया. अंचल कार्यालय द्वारा प्रदीप साहू को उतराधिकारी नामांकन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

छापामारी कर नष्ट की गयी शराब

कोलेबिरा. कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार में थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह के निर्देश पर थाना के एएसआइ इंद्रजीत समद के नेतृत्व में कोलेबिरा पुलिस के जवानों ने अवैध महुआ शराब विक्रेताओं के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी कर लगभग 40 लीटर तैयार देसी शराब को जब्त करते हुए नष्ट किया गया. मौके पर पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार अवैध महुआ शराब निर्माण अथवा बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अवैध महुआ शराब का निर्माण करना पूर्णत: बंद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >